राज्यपाल ने उत्तराखंड की 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार 

से किया सम्मानित 

TEELU RAUTELI AWARD 2022 : सोमवार 8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सर्वे चौक स्थित सभागार में उत्तराखंड की 12 महिलाओं को वर्ष 2021-2022 के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से और सरकार की 105 विभिन्न योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने में विशेष सहयोग देने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर बाल विकास मंत्री रेखा आर्य  व विधायक खजान दास मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चयनित महिलाओं की सूची महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को घोषित कर दी थी। तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए सरकार ने इस बार प्रदेश के 13 जिलों में से प्रत्येक जिले से एक वीरांगना को चुनना था।  

प्रदेश भर से तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 120 महिलाओं ने आवेदन किए थे, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरस्कार के लिए 62 आवेदन हुए थे। टेहरी से केवल एक महिला ने तीलू रौतेली पुरस्कार के केवल एक आवेदन आया था जो रिजेक्ट हो गया था। विभागीय परिक्षण में उनका आवेदन निरस्त हो गया था। 

वर्ष 2021-2022 के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार पाने वाली महिलाएं

डा. शशि जोशी (अल्मोड़ा)

दीपा आर्य (बागेश्वर)

मीना तिवाड़ी (चमोली)

मंजूबाला (चम्पावत)

नलिनी गोसाईं (देहरादून)

प्रियंका प्रजापति (हरिद्वार)

विद्या महतोलिया (नैनीताल)

सावित्री देवी (पौड़ी)

दुर्गा खड़ायत (पिथौरागढ़)

गीता रावत (रुद्रप्रयाग)

लता नौटियाल (उत्तरकाशी)

प्रेमा विश्वास (ऊधमसिंह नगर)

इन महिलाओं को मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरस्कार 

सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी (अल्मोड़ा)

हेमा सती (बागेश्वर)

भागा देवी, शोभा व अभिलाषा (चमोली)

अनीता रावत (चम्पावत)

अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा (देहरादून)

सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी (हरिद्वार )

ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल (नैनीताल)

अनीता देवी, आशा देवी, मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल (पौड़ी)

दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा (पिथौरागढ़)

रंजना अवस्थी (रुद्रप्रयाग)

मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल (टिहरी)

स्नेहलता मल्लिक, रचना दानी व मीरा देवी (ऊधमसिंहनगर)

सुमित्रा व लक्ष्मी नौटियाल (उत्तरकाशी)