Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कर्णप्रयाग : पर्वतीय क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सदैव योगदान देने वाले राज्यसभा सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने जिला चमोली के कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय एवं महिला बेस चिकित्सालय को अपनी सांसद निधि से 35 लाख रुपए के महत्वपूर्ण उपकरण प्रदान किए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने सांसद बलूनी का आभार जताते हुए कहा कि 16 लाख रुपए लागत के एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन , 5 लाख रुपए के ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर एवं 14 लाख कीमत के ऑपरेशन थिएटर हेतु महत्वपूर्ण उपकरण सी आर्म मशीन प्रदान की है। ये मशीनें कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय और सिमली बेस अस्पताल में स्थापित होगी ।
बता दें कि श्री लखेड़ा ने सांसद बलूनी से उपरोक्त उपकरणों की उपलब्धता हेतु निवेदन किया था। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद के प्रभारी सीएमओ एवं प्रसिद्ध चिकित्सक श्री राजीव शर्मा द्वारा गत दिनों चर्चा के दौरान उपरोक्त उपकरणों के संबंध में कहा गया था। सीएमओ ने कहा कि एनसथीसिया हेतु आधुनिक मशीन से मरीज के ऑपरेशन में जहां सुविधा होगी, ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर से स्थानीय अस्पताल में ही अधिक मात्रा में ब्लड यूनिट संरक्षित की जा सकेगी और साथ ही सी आर्म मशीन के द्वारा हड्डी के ऑपरेशन में बड़ी सहायता मिलेगी।
सतीश लखेड़ा ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की ओर से सांसद बलूनी जी का हार्दिक आभार। इस दुर्गम क्षेत्र में भर्ती होने वाले मरीजों को इन उपकरणों से सहायता मिलेगी और उपकरणों की उपलब्धता के कारण रेफर होने वाले मरीजों को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग एवं महिला बेस अस्पताल सिमली में ही उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
