उत्तराखंड, हरिद्वार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरिद्वार : चिंहित राज्य आंदोलनकारियों की लुधियाना धर्मशाला में केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह रावत की अध्यक्षता एवं प्रवक्ता भीमसेन रावत के संचालन में एक बैठक हुई । बैठक में सरकार की दोगली नीति पर आक्रोश प्रकट किया गया। 

जिलाध्यक्ष सूर्यकांत भटट ने कहा कि सरकार सालों से जहां वंचित आंदोलनकारियों को चिन्हित नहीं कर रही है और 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी नहीं दे रही है,  वहीं एक समान पेंशन व राज्य निर्माण सैनानी का दर्जा देने में भी टाल मटोल कर रही है । मीटिग में उपस्थित लोगों नें कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती है तो हम सभी आंदोलनकारी आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगें । 

इस बैठक में भूपेंद्रसिंह रावत, महेश गौड़, राजेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र  गोसांई, भीमसेन रावत, रामदेव मौर्य, सूर्यकांत भटट,  आर.एस.मनराल, आनंद नेगी , धर्मपाल भारती, कमला पांडे, नत्थी जुयाल, जगमोहन सिंह नेगी, आर.एस.नेगी, सरिति पुरोहित, भगवान सिंह नेगी आदि उपस्थित थे ।