गर्जिया मंदिर रामनगर





रामनगर :
सोमवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर परिसर में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। मंदिर परिसर में अचानक आग लगने से वहां दर्शनों के लिए आये सैकड़ों भक्तो में अफरा तफरी मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे। देखते ही देखते आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि परिसर में लगाई गई प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गई। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। 

बता दे कि अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। आग से मंदिर के आस पास प्रसाद की दुकान वालों का भारी नुकसान हुआ है।