Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


राष्ट्रिय पुस्तक न्यास द्वारा गोपेश्वर में पुस्तक प्रदर्शनी पाठकों के लिए सुनहरा अवसर 

गोपेश्वर : शुक्रवार 17 जून को  गीता स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर चमोली में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में सप्ताहभर (17 जून से 23 जून) तक चलने वाली पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। 

राष्ट्रीय न्यास द्वारा प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य देश भर के दूर दराज के क्षेत्रों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  सीमावर्ती जनपदों में पुस्तक प्रदर्शनियां आयोजित करने का न्यास का ये प्रथम चरण है जिसमें चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में ये प्रदर्शनिया लगाई जाएंगी।

इस प्रदर्शनी में न्यास द्वारा प्रकाशित हिंदी, अंग्रेजी के अतिरिक्त गढ़वाली, कुमाउनी और नेपाली जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की पुस्तकें भी पाठकों को मिलेंगी। इसके अलावा पाठकों की रूचि अनुसार विभिन्न विषयों पर कहानी, उपन्यास, विज्ञानं और महापुरुषों की जीवनियों से संबंधित किफायती पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साथ ही आपको परमवीर चक्र से सम्मानित  सैनानियों और राष्ट्रिय शिक्षा निति के तहत बच्चों से संबंधित विशेष संकलन भी मौजूद होगा। ये सभी पुस्तकें न्यास द्वारा काफी रियायती मूल्यों पर पाठकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। 

आज के दौड़ती भागती जिंदगी में जहाँ लोग पुस्तकें पढ़ने से दूर भाग रहे हैं वहीं राष्ट्रिय पुस्तक न्यास देश के सीमावर्ती इलाकों में लोगों को पुस्तकें पढ़ने की और आकर्षित कर रहा है। पुस्तक प्रदर्शनी का समय प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा। इस प्रदर्शनी में सभी पुस्तक प्रेमियों को 10 प्रतिशत की और संस्थानों को 25 प्रतिशत तक की छूट पर पुस्तकें प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। भारतीय सेना के जवानों और कर्मचारियों के लिए न्यास द्वारा विशेष ऑफर दिया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है।