रोजगार समाचार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




JOB FAIR IN DEHRADUN :
उत्तराखंड में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। क्षेत्रीय  सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजधानी देहरादून में जल्द ही एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस रोजगार मेले में 1310 से ज्यादा नौकरियां दी जाएंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु इच्छुक अभ्यार्थियों को पहले rojgarprayag.uk.gov.in अधिकृत वेबसाइट पर जाकर प्री रजिस्ट्रेशन करना जरुरी होगा।

रोजगार प्रयाग पोर्टल से लें पूरी जानकारी 

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते लंबे समय से रोजगार मेले बाधित थे। अब आचार संहिता हटने के बाद एक वृहद स्तर पर रोजगार मेला सेवायोजन कार्यालय परिसर देहरादून में लगाया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी इस मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया की इच्छुक अभ्यर्थी नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी rojgarprayag.uk.gov.in अधिकृत वेबसाइट पर job fair ऑप्शन में जाकर ले सकता है। 

बतादें कि उत्तराखंड में कार्यरत फार्मास्यूटिकल, बीपीओ, हॉस्पिटैलिटी, सर्विस, सिक्योरिटी, बैंकिंग के अलावा सेल्स एंड मार्केटिंग के क्षेत्र की तकरीबन 50 के करीब प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां, जो कि आगामी 12 जुलाई 2024 को देहरादून सर्वे चौक स्थित सेवा आयोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले के माध्यम से तकरीबन 1310 से ज्यादा पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। देहरादून सेवायोजन कार्यालय ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को इसके लिए पहले प्री रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण 19 जून सुबह 10 बजे से आरम्भ हो गए हैं।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार 12 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे से बेरोजगार युवाओं के लिए आयोजित रोजगार मेले में डाटा ऑपरेटर से लेकर के कई बड़े पदों के लिए चयन होना है। इन पदों में 18 से लेकर के 40 उम्र तक के युवा भाग ले सकते हैं। सैलरी की बात करें तो न्यूनतम 10000 से लेकर 50000 तक की इसमें मिलेगी। 

शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर आप संबंधित पद के लिए प्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्री रजिस्ट्रेशन देहरादून के सेवा योजन कार्यालय में 19 जून से शुरू हो चुके हैं। जिसके लिए आपको अनिवार्य रूप से बायोडाटा, सभी मूल प्रमाण पत्र, और उनकी फोटोकॉपी, एंप्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ लाना जरूरी है। रोजगार मेला में लगने वाली नौकरी की लोकेशन देहरादून जिले के अलावा देहरादून और पूरे राज्य में रहेगी। देहरादून में सेलाकुई मोहब्बेवाला, लाल तप्पड़, डोईवाला, आईएसबीटी, आईटी पार्क के अलावा हरिद्वार और उत्तराखंड में कहीं और भी हो सकती है।




You missed