Photo credit amritvichar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




अल्मोड़ा :
अब तक शहरों में ही हॉस्टलों में बच्चों के साथ बुरे बर्ताव के बारे में सुनने को मिलता था लेकिन अब पहाड़ों में भी बच्चे हॉस्टल में सुरक्षित नहीं है। 
मंगलवार को ताजा मामला जिला चम्पावत के लोहाघाट से सामने आया है। यहां  राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में वार्डन पर छात्रों के बाल काटने और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर आरोपी वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बात को तूल पकड़ते देख प्रधानाचार्य ने आरोपी वार्डन को निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हॉस्टल वार्डन ने छात्रों से बाल कटाने के लिए कहा लेकिन मंगलवार होने की वजह से छात्रों ने ऐसा करने से मना किया तो वार्डन महेंद्र सिंह भड़क गए और उन्होंने खुद ही जबरदस्ती छात्रों के बाल काटने शुरू कर दिए। छात्रों का आरोप है कि जबरदस्ती बाल काटने के साथ ही उनकी डंडे से पिटाई भी की गई। एक छात्र की इतनी बुरी तरह से पिटाई कि की वह डर से भाग खड़ा हुआ। 




वार्डन के व्यवहार से क्षुब्ध होकर कुछ छात्रों ने लोहाघाट थाने पहुंच कर एसएचओ जसबीर सिंह चौहान को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने छात्र की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह विद्यालय परिसर में ही है। इस बीच इस घटना की जानकारी प्रधानाचार्य गोपाल राम को मिली तो वो तुरंत थाने पहुंचे। उनके समझाने के बाद छात्र विद्यालय लौटे। 

सीओ विपिन पंत ने बताया कि इस बावत उनके पास छात्रों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं आरोपी वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।