हिमाद्रि फिल्म की प्रस्तुति "फूलों की राजुला"





फूलों सी राजुला गीत : हिमाद्रि फिल्म्स संगीतप्रेमियों के लिए समय समय पर बेहतरीन वीडियो गीत लाकर उनके जीवन में नई उमंग भरने का काम कर रहा है। हाल ही में उनके नंदना गीत ने आशातीत सफलता प्राप्त की है। उनकी एक और बेहतरीन प्रस्तुति फूलों सी राजुला गीत रिलीज़ हो चुका है। कुछ ही घंटों में यह गीत संगीत प्रेमियों की जुवान पर चढ़ कर धूम मचा रहा है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तराखंड की लोककथा राजुला मालू पर आधारित यह प्रेम गीत प्रसिद्ध लोग गायिका मीणा राणा और मनीष कुमानी के मधुर स्वर में काफी कर्णप्रिय व दर्शनीय बन पड़ा है। गीत में बांसुरी व हुड़के का बेहतरीन इस्तेमाल होने के साथ साथ इसकी लोकेशन व फिल्मांकन भी गजब का है। वहीं हमेशा की तरह रणजीत सिंह ने अपने अविस्मरणीय संगीत का जादू विखेरा है। अंकित खत्री व दीक्षा कार्की के अभिनय ने गीत में जान डाल दी है। मनोरंजन की दुनिया में इसे आप हिमाद्रि फिल्म्स का धमाका कह सकते हैं 

किसी भी गीत को दर्शनीय व कर्णप्रिय बनाने में पूरी टीम का सहयोग होता है। 

फूलों सी रसूला गीत की टीम 

निर्देशक- प्रेम बिष्ट

गायक/गीत – मीना राणा मनीष कुमानी/

अभिनेता/अभिनेत्री- अंकित खत्री/दीक्षा कार्की

संगीत- रणजीत सिंह

डीओपी – दीपक रावत 

कोरियोग्राफर-अजय भारती

निर्माता निर्देशक – नीलिमा मिश्रा प्रकाश मिश्रा

सहायक – रोहित चिल्ली

लेबल- हिमाद्रि फिल्म्स