नई दिल्ली :
समाजसेवी और हेल्प एंड केयर फाउंडेशन के संस्थापक भूपेंद्र सिंह रावत जरूरतमदों के जीवन को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं। खासकर जरूरतमंद गरीब बच्चों और महिलाओं की वो किसी न किसी तरह मदद के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी दो महीने पहले उन्हें अपनी एक महिला मित्र से जानकारी मिली कि घुकना मोड़, गाजियाबाद में रहने वाली एक महिला के पति और बड़े बेटे की 14 अक्टूबर को एक ही दिन बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। इन दोनों के इलाज में काफी पैसा खर्च होने और घर के दो कमाने वालों के एक दम चले जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो गई थी। भूपेंद्र सिंह रावत ने अपनी महिला मित्र के आग्रह पर उस महिला को तुरंत उस महीने का राशन अपने एक मित्र सचिन कुमार के माध्यम से पहुंचाया। 




दिसंबर माह में जब भूपेंद्र स्वयं उस महीने का राशन देने उस पीड़ित महिला के घर पहुंचे तो उन्होंने उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में पूछा । बात करने पर मालूम हुआ कि महिला की बेटी सिलाई का काम कर किसी तरह खर्चा उठा रही है किंतु इसके लिए उसे सिलाई मशीन लोगों से मांगनी पड़ती है क्योंकि उनके पास अपनी सिलाई मशीन नहीं है। इस बात की जानकारी होने पर समाजसेवी भूपेंद्र सिंह रावत ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो कुछ दिन में उनकी बेटी के लिए सिलाई मशीन का प्रबंध जरूर करेंगे ।

भूपेंद्र सिंह रावत ने अपने वादे के मुताबिक आज उनकी बिटिया को अपनी संस्था के माध्यम से सिलाई मशीन प्रदान की । उन्होंने कहा कि  अब आपको किसी से सिलाई मशीन मांगने की जरूरत नहीं हाेगी । लड़की ने भूपेंद्र सिंह रावत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब वो और अधिक कपड़े सिल पाएगी जिससे उनकी स्थिति भी सुधरेगी।