Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निशुल्क केंद्र





देहरादून
: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उत्थान एवं ज्ञानकोष योजना जैसी बड़ी घोषणा की है। इन योजनाओं के तहत अब प्रदेश में युवाओं को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग मुफ्त प्रदान की जाएगी साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जिले में पुस्तकालय भी बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम उत्थान योजना के तहत राज्य में छात्रों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। इस योजना के शुरू होने से आर्थिक स्थिति  कमजोर होने की वजह से इन परीक्षाओं की तैयारी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।





युवाओं को ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, ऑफलाइन क्लासिस, परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, प्रश्न बैंक आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ज्ञानकोष योजना के तहत विभागीय छात्रावास, आश्रम पद्धति विद्यालयों और विभागीय प्रतिष्ठानों का उपयोग करते हुए हर जिले में समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी।  पुस्तकालयों का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा, छात्र, शिक्षक एवं समुदाय के सदस्य कर सकेंगे। पुस्तकालयों में योग्य अनुभवी और प्रोफेशनल व्याख्याताओं को सूचीबद्ध करते हुए एक संपर्क केंद्र बनाया जाएगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयगत समस्या को दूर करेंगे, पुस्तकालयों के उपयोग के लिए विशेषज्ञों को सूचीबद्ध करने, पुस्तकों की व्यवस्था, आदि की समीक्षा विशेषज्ञ समिति की ओर से की जाएगी।