Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Health Checkup Camp


सेवा ही परमार्थ है इस बात को चरितार्थ किया है प्रेरणा परमार्थ आश्रम ने 




HEALTH CHECKUP CAMP :
प्रेरणा परमार्थ आश्रम, प्रयागराज की दिल्ली-एनसीआर शाखा द्वारा रविवार 20 नवंबर 2022 को ग्राम उतिन्दा, विकास खंड द्वारखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली एनसीआर से आए हुए चिकित्सकों के दल ने ग्राम वासियों के स्वास्थ्य की जाँच की और उन्हें दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की गई। 

इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया क्योंकि इस गाँव में कोई भी प्राथमिक चिकित्सा सेवा, किसी भी संस्था द्वारा अब तक नहीं प्रदान की गई थी। यहॉं के उत्साहित नागरिकों ने बताया कि यह स्थान इतनी दूर और दुर्गम क्षेत्र में स्थित है कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर वृद्धजनों को किसी भी आकस्मिक चिकित्सा हेतु नीचे सतपुली आदि स्थानों तक ले जाना बहुत कष्टकारी होता है। इस गाँव के समीप 20 किलोमीटर तक कोई भी चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं है और न ही इतने दुर्गम गांव में जहाँ सड़क भी कच्ची है, वहाँ पर कोई अन्य सामाजिक संस्था आकर इनकी सेवा कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें :  आशुतोष हैप्पीनैस वर्ल्ड ने बीरोंखाल ब्लॉक में निबंध प्रतियोगिता और मैराथन दौड़ का किया भव्य आयोजन

ऐसे में परम श्रद्धेय अघोर मूर्ति श्री भैया जी जिनके नेतृत्व में प्रेरणा परमार्थ आश्रम, प्रयागराज संचालित होता है, उनकी प्रेरणा से आज इस गाँव में बहुप्रतीक्षित नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें ग्राम प्रधान, स्थानीय विद्यालय के प्राध्यापक, अध्यापक तथा अन्य लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम के बाद प्रेरणा परमार्थ आश्रम प्रयागराज की दिल्ली एनसीआर शाखा ने यह निर्णय लिया कि आगे भी उत्तराखंड के अन्य दुर्गम क्षेत्रों में प्रेरणा परमार्थ आश्रम, प्रयागराज की तरफ से इस प्रकार के अन्य शिविर एवं सेवा कार्य भी किए जाते रहेंगे।