SRINAGAR  GARHWAL :
स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियन रहे आर्यन कंडारी ने उत्तराखंड चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीतकर एक बार फिर श्रीनगर गढ़वाल का नाम रोशन किया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरिद्वार में 7 अप्रैल को हुई चैंपियनशिप में आर्यन ने गोल्ड मेडल हासिल कर चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 

श्रीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बासुदेव कंडारी के होनहार पुत्र आर्यन कंडारी ने इससे पूर्व कई राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीतकर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होने स्टेट चैंपियन हैदराबाद, नेशनल चैंपियनशिप दिल्ली में आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप और किर्गिस्तान में एशियन चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी भी अपने नाम की है। केवल 19 साल के आर्यन अब तक करीब 50 से ज्यादा मेडल व ट्रॉफी जीत चुके हैं।

आर्यन की इस उपलब्धि पर श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल, महामंत्री अमित बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुमन जोशी, जिला महामंत्री दिनेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष आनंद भंडारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप पांथरी, नरेंद्र रावत, हिमांशु अग्रवाल, जगदीप रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र धीरवाण। मंडल महामंत्री सौरभ पांडेय, संजय गुप्ता, देवेंद्र भट्ट, अमित जुगराण, दिनेश पटवाल, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नेगी सहित नगर वासियों ने ख़ुशी जताते हुए उन्हें बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दी।