स्थायी राजधानी गैरसैंण आंदोलन को मिली नई ऊर्जा, दिल्ली की पूर्व महापौर श्रीमती नीमा भगत एवं आज तक चैनल के संवाददाता ने जताया समर्थन


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




नई दिल्ली 18 सितम्बर 2025 :
स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति द्वारा आयोजित ऑनलाइन बैठक में स्थाई राजधानी  आंदोलन को लेकर एक बड़ा समर्थन देखने को मिला। इस चर्चा में दिल्ली की पूर्व महापौर और मौजूदा पार्षद श्रीमती नीमा भगत एवं राष्ट्रिय चैनल आज तक के वरिष्ठ संवाददाता ने भाग लेकर उत्तराखंड के स्थायी राजधानी आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

समिति के मीडिया प्रभारी जगदीश पुरोहित ने बताया कि बैठक में दोनों विशिष्ट अतिथियों ने स्पष्ट कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का संघर्ष केवल उत्तराखंडियों का नहीं बल्कि पूरे देश की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के विकास, पलायन रोकने और पहाड़ों के अस्तित्व को बचाने का एकमात्र रास्ता स्थायी राजधानी गैरसैंण ही है।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बताया कि आंदोलन अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है और देश के विभिन्न हिस्सों से पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी खुलकर समर्थन दे रहे हैं। 

समिति का आह्वान है कि अब समय आ गया है कि सरकार उत्तराखंड की जनता की इस 65 वर्षों पुरानी मांग को पूरा करे और गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करे।












You missed