हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए ये होंगे भाजपा के प्रत्याशी
Haridwar Panchayat Election: भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए गंभीर मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने 44 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए। अब तक हुए चुनावों में भाजपा यहां जिला पंचायत के चुनाव नहीं जीत पाई है यही कारण रहा कि प्रत्याशियों के नामों को तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत चौधरी पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने प्रत्याशियों के नाम तय किये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रत्याशियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का विशेष ध्यान रखा गया है। जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ही नाम तय किए गए। इसके बाद सभी नेता नामों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर जाकर मिले। उनसे चर्चा के बाद देर रात सूचि फाइनल हुई जिसके बाद हरिद्वार के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की।
बता दें कि उत्तराखंड में हरिद्वार ऐसा जिला है जहाँ पंचायत चुनाव राज्य के बाकि 12 जिलों के साथ नहीं होते। पंचायत चुनाव को लेकर 6 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 9से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 12 सितंबर को नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि होगी। मतदान 26 सितंबर को होगा और मतगणना 29 सितंबर को होगी।
वहीं इन चुनावों के लिए कांग्रेस ने 44 सीट में 32 अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है उसने इस बार महिलाओं को ज्यादा तब्बजो दी है। जबकि, इससे पहले बीएसपी की लिस्ट जारी हो चुकी थी।
इस बार सभी दलों ने प्रत्याशियों के चयन में महिलाओं को ज्यादा तबज्जो दी है।




