Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कर्णप्रयाग





कर्णप्रयाग
: चैत्र शुक्ल की प्रतिप्रदा हिंदू नववर्ष पर बुधवार को राष्ट्रिय स्वयं सेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयं सेवकों का लोगों ने खासकर महिला समूहों ने जगह जगह पुष्प वर्षा और लोक गीतों से स्वागत किया।  

संघ के सभी स्वयं सेवक सुबह सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में एकत्रित हुए और केशव बलिराम हेडगेवार की  तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद हर्षगीत के साथ लोकनिर्माण गेस्ट हाउस, तहसील, अपर बाजार, उमादेवी चौक, पेट्रोलपंप होते हुए मुख्य बाजार तक पथ संचलन किया। स्वयं सेवकों के कदम से कदम मिलाते हुए भारत माता की जय के नारों से पूरा कर्णप्रयाग गुंजायमान हो गया। 





पंथ संचलन के बाद कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में चमोली जिले के विभाग संघ चालक राजेंद्र सिंह भंडारी व मुख्य वक्ता शम्भू प्रसाद चमोला ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू संस्कृति वैदिक ही नहीं बल्कि संस्कारों की ध्वजवाहक भी है। उन्होंने कहा कि संघ का काम व्यक्तित्व निखार के साथ स्वस्थ समाज और बेहतर राष्ट्र निर्माण करना है। इस मौके पर स्वयं सेवकों द्वारा गढ़वाली एकल गीत शुभ घडी शुभ दिन च आज, नववर्ष कु त्यौहार च आज  गाकर सभी प्रदेश व भारतवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर चमोली के जिला संघ चालक डॉ. अनुसूया प्रसाद हटवाल, जिला प्रचारक जगदीप, समीर मिश्रा, विनोद नेगी, विष्णुदत्त भट्ट, दिनेश कुनियाल, मायाराम बहुगुणा, विजय चमोला, भारत दानू, भगवती बेंजवाल, बालकृष्ण उपाध्याय, मुरलीधर चंदोला के साथ तमाम नगरवासी मौजूद रही।