शिक्षक महेंद्र चौहान को मिला “चैंपियन टीचर” सम्मान उनके सम्मानित होने से न केवल चमोली जनपद का बल्कि उत्तराखंड का भी बढ़ा मान
कर्णप्रयाग : मैनकाइंड फार्मा द्वारा CRS परियोजना विमर्श 2.0 के अंतर्गत तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के जनपद चमोली के शिक्षक महेंद्र चौहान को चैंपियन टीचर सम्मान से सम्मानित किया गया है।
जनपद चमोली के विकासखण्ड कर्णप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज थिरपाक में गणित विषय के प्रवक्ता शिक्षक महेंद्र चौहान को स्मार्ट क्लास तकनीक के नवाचारपूर्ण उपयोग, विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता में सुधार तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी तकनीक आधारिक शिक्षा को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।
मैनकाइंड फार्मा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा और डिजिटल नवाचार से जुड़े शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। फार्मा द्वारा SEEDS संस्था के सहयोग से उत्तराखंड के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से 97 विद्यालयों में 121 स्मार्ट क्लास स्थापित किये गए हैं।
इस अवसर पर शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा मुकुल सटी तथा स्कूल इंडिया लिमिटेड के स्टेट हेड रमेश पेटवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महेंद्र चौहान की इस उपलब्धि को उनके सहयोगी और शिक्षा से जुडी हस्तियों ने उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य कर रहे अन्य शिक्षकों को प्रेरणा मिलेगी।

शिक्षक महेंद्र चौहान ने जताया आभार
महेंद्र चौहान ने इस सम्मान के लिए मैनकाइंड फार्मा के साथ ही अपने CEO और विद्यालय परिवार का उनको सहयोग करने के लिए आभार जताया। होने कहा कि एक पहाड़ का बच्चा शहर के बच्चों के बराबर तभी आ सकेगा जब उसे भी तकनिकी शिक्षा मिले। उन्होंने कहा की पहाड़ का जीवन भी पहाड़ सा ही है। यहाँ के बच्चों को विकट परिस्थियों में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में इसलिए आया कि जो कमियां मैंने अपने जीवन में देखी वो हमारी आने वाली पीढ़ियां को न देखनी पड़े। अब स्मार्ट क्लास शुरू होने से बच्चों की विषयों के प्रति न केवल रूचि बढ़ रही है बल्कि वे उन्हें आसानी से समझने भी लगे हैं।