राम मंदिर अयोध्या

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




देहरादून :
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश राम मय हो गया है। हर कोई इस विशेष क्षण का साक्षी बनना चाहता है। लोगों की इस भावना का सम्मान करते हुए उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंघ में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के बाद कर्मचारी नाखुश हैं।

आदेश से नाखुश कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा आधा दिन का अवकाश किया गया है जो की औचित्यहीन है। क्या कर्मचारी पहले प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे और 2:30 बजे बाद अपने कार्यालय में आएंगे जो कि असंभव है। उन्होंने सरकार से अवकाश पर पुनर्विचार कर 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश घोषित करने के लिए कहा है।




सरकार ने शराब के ठेके और मीट मांस की दुकानों को इस दिन बंद रखने के पहले ही आदेश जारी कर दिए थे।  

देश का हर व्यक्ति 22 जनवरी 2024 का कार्यक्रम देखने को उत्सुक है।हर कोई इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गोवा, मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।  वहीं  केंद्र सरकार के भी सभी सरकारी कार्यालयों में इस दिन आधे दिन की छुट्टी रहेगी, ताकि लोग धूमधाम से यह उत्सव मना सकें।