हेल्प एंड केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत बने जरूरतमंद बच्चों के संता


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

दिल्ली/एनसीआर : वसुंधरा, गाजियाबाद निवासी हेल्प एंड केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में इस सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए  जरूरतमंद बच्चों को गरम कपड़े बांटे जिसे पाकर सभी बच्चे और उनके परिवारजन बहुत खुश हुए।

क्रिसमस के त्यौहार की मान्यता है कि इस दिन संता आता है और लोगों को उपहार देता है और इसी सोच के साथ भूपेंद्र सिंह रावत ने उन बच्चों को उपहार दिए जिन्हें नहीं पता की क्रिसमस क्या होता है।

ऐसे लोगों के लिए हर वो व्यक्ति संता है जो उनके चेहरे पर मुस्कान लाता है।इसलिए भूपेंद्र सिंह हर त्यौहार को ऐसे ही जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाते हैं।उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि सभी लोग अपने जीवन की खुशियों को ऐसे लोगों के बीच में जाकर मनाएं और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वो  हर साल जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटते हैं और इस साल भी   लोगों को कंबल बांटे जा रहे हैं जो की ठंड को देखते हुए अभी कई दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे जाएंगे।उन्होंने अन्य लोगों से अपील भी की है की उनकी नजर में अगर कोई जरूरतमंद व्यक्ति जो की वसुंधरा, गाजियाबाद के आस पास रहता है जिसे कंबल की ज़रूरत है तो उन्हें जरूर बताएं जिससे की उस व्यक्ति के पास कंबल पहुंचाया जा सके।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी सभी सेवाएं लोगों के सहयोग से चलती हैं जिनमें स्वाति कश्यप, अमित जोशी, मीना कंडवाल, रुचि नेगी, राजन, आकाश गुप्ता, सरिता सक्सेना, नेहा बाजपेई , प्रीति अरोरा, अंशुमन चटर्जी, गौरी अग्रवाल, प्रीति जैन शामिल हैं।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *