Breaking News :
देहरादून अब हादसों का शहर बनता जा रहा है। आज सुबह फिर यहां पटेलनगर थाना क्षेत्र के चंद्रमणि चौक पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 3  लोग घायल हुए हैं। जिन्‍हेंं 108 के जरिए अस्‍पताल ले जाया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 11.30 बजे सहारनपुर की तरफ से आ रहे  एक बेकाबू ट्रक के चंद्रबनी के पास कई बाइक, स्कूटी और रेहड़ी पटड़ी पर जोरदार टक्कर मारने से कई लोग उसकी चपेट में आ गए। इसमें कई लोग ट्रक के निचे दब गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया ।




स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ट्रक जो कि सहारनपुर की तरफ से आ रहा था, चंद्रबनी के निकट ट्रक बेकाबू होकर सड़क के किनारे रेहड़ी पटरी वालों को टक्कर मरता हुआ अवैध रूप से बनी झोपड़ियों में घुस गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हुए हैं। हादसा का कारण ट्रक के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *