पूर्व सीएम हरीश रावत





DEHRADUN :
इस समय जहां एक ओर सारा देश राम भक्ति में डूबा है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के पूर्व सीएम व कांग्रेस के नेता हरीश रावत ने मौनव्रत रख जनपद हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और मनमानी दरें वसूलने के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, मेरा मौन व्रत उन पीड़ित लोगों के लिए हैं, जो उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं।

शुक्रवार को पूर्व सीएम रावत ने अपने आवास पर मौन व्रत रखा। कहा, यूपीसीएल बिजली चोरी के नाम पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना कई घंटों तक बिजली कटौती की जा रही, जिससे लोग परेशान हैं। पूर्व सीएम ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड पर बिजली की मनमानी दरें वसूलने का आरोप भी लगाया।  




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *