HARIDWAR : उत्तराखंड में आये दिन गुलदार के हमलों की खबरें अब आम बात सी हो गई है। गुलदार जब चाहे जहाँ चाहे वहां घुस जा रहा है। हालिआ मामला हरिद्वार का सामने आया है। यहाँ भेल क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 1 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एक गुलदार घुस आया। जिसे देखने पर छात्र-छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया । विद्यार्थियों का शोर सुनकर शिक्षिका सुनीता रानी ने बच्चों से इसका कारण पूछा तो बच्चों ने कहा कि स्कूल में गुलदार घुस आया है ये सुनकर शिक्षिका ने साहस और सूझबूझ से काम लेते हुए सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर बच्चों को सुरक्षित कर दिया ।

शिक्षिका सुनीता ने इसकी जानकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह को दी जिन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते के कुछ देर में ही वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची । हालांकि उनके पहुंचने तक गुलदार स्कूल से जा चुका था। पूछताछ पर स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था।

विद्यालय में करीब 80 विद्यार्थी पढ़ते हैं। घटना के दौरान 60 से 65 विद्यार्थी स्कूल में मौजूद थे। घटना के बाद बच्चे काफी डरे हुए थे जिसे देखते हुए स्कूल की छुट्टी करवा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *