Monkey




कर्णप्रयाग :
वीरवार को सिमली बाजार में एक अजीब घटना देखने को मिली। यहां वाहन की टक्कर लगने से एक बंदर घायल हो गया जिससे क्रोधित हो करीब 50 बंदरों के झुंड ने हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा दिया। 

बंदरों को जिसने भी हटाने का प्रयास किया वो उस पर झपटने लगे। सड़क पर बंदरों के क्रोध को देख लोगों ने अपने वाहन रोक दिए जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। लोगों ने काफी देर तक बंदरों के वहां से हटने और जाम खुलने का इंतजार किया लेकिन जब बंदर नहीं हटे तो उन्हें जबरन हटाया गया तब जाकर यातायात बहाल हो सका।

इसे भी पढ़ें : 


उत्तराखंड पुलिस एप के जरिए आत्मसुरक्षा हेतु चमोली पुलिस महिलाओं को कर रही जागरूक

वहां मौजूद व्यापारियों ने बताया कि कर्णप्रयाग-हल्द्वानी हाईवे पर सिमली बाजार में सुबह करीब 8 बजे बंदरों का एक झुंड सड़क पार करते हुए पहाड़ी की तरफ गुजर रहा था उसी दौरान एक वाहन की टक्कर लगने से एक बंदर घायल हो गया। दर्द से कराह रहे घायल बंदर की आवाज सुनकर आसपास के करीब 50 बन्दर घायल साथी को घेरकर सड़क पर इकट्ठे हो गए और वाहनों को नहीं चलने दिया। ऐसे में सिमली बाजार में लंबे जाम की स्थिति बन गई। जो भी उनको सड़क से भगाने जा रहा था उस पर वे झपटने के लिए दौड़ रहे थे। 

बंदरों के इस तरह सड़क पर आने से सड़क के दोनों तरफ यातायात और लोगों की आवाजाही ठप हो गई। बाद में लोगों ने अथक प्रयास कर बंदरों को जबरदस्ती भगाया तब जाकर जाम खुला। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *