टेहरी :  नौघर गांव में महिला पर गुलदार का हमला हुई घायल हायर सेंटर रेफर





टिहरी : 
उत्तराखंड के टिहरी जिले में प्रतापनगर क्षेत्र के नौघर गांव में वीरवार 30 अक्टूबर की शाम को गौशाला गई एक महिला पर गुलदार ने 
अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार लम्बगांव नगर पंचायत के अंतर्गत नौघर गांव में 42 वर्षीय संगीता देवी पत्नी अनार सिंह पंवार वीरवार 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे पशुओं की देखरेख के लिए गौशाला गई थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने अचानक से उनपर हमला कर दिया। हमले में संगीता देवी बुरी तरह घायल हो गई, उनके सिर व आंख के नीचे नाखून के गंभीर घाव हैं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लाेगाें ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया तब गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। 

संगीता देवी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्बगांव में लाया गया और फिर वहां से जिला अस्पताल बौराडी नई टिहरी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने महिला को खतरे से बाहर बताया है। 

वन क्षेत्राधिकारी हर्षाराम उनियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि महिला के ईलाज के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित परिवार को स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी। 

वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार की बढती घटनाओं काे देखते हुए वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।




You missed