कांग्रेस पर्वतीय प्रकोष्ठ का होगा संगठनात्मक विस्तार, भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द होगी तय




नई दिल्ली:  प्रदेश कांग्रेस के पर्वतीय प्रकोष्ठ की कल एक अहम बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने का फैसला किया गया। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने बताया की इस सिलसिले में जल्द ही ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की जाएगी। 

AICC नेता हरिपाल रावत ने कहा कि जनता को कांग्रेस से कहीं ज्यादा अपेक्षाएं हैं क्योंकि भाजपा की केंद्र और उत्तराखंड में काम कर रही सरकारें पूर्ण रूप से असफल रही हैं। हरिपाल रावत ने कहा की अब समय आ गया है कि पर्वतीय प्रकोष्ठ अपनी गतिविधियों को तेज करके भाजपा की डबल इंजन की सरकारों के कुक्रमों का पर्दाफाश करे।




बैठक में यह भी तय किया गया की एक समय सीमा के तहत प्रकोष्ठ की बैठकों का प्रतिमाह आयोजन किया जाएगा ताकि भविष्य के कार्यक्रमों का खाका बनाया जा सके। बैठक में उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बलात्कार की घटनाओं में दर्ज की जा रही वृद्धि की ओर भी चिंता प्रकट की गई और राज्य सरकार की असफलता की निंदा करते हुए एक प्रदर्शन के आयोजन की बात भी की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एस के जैन और राजिंदर सिंह भंडारी का साल व माला से अभिनंदन किया गया।

बैठक में गोपाल सिंह रावत और हरिपाल रावत के अलावा अनिल पंत, एस के जैन, मामराज रावत, दिनेश बिष्ट आदि ने भी अपने विचार रखे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *