CABINET MEETING : धामी केबिनेट की बैठक में 6 प्रस्तावों को मंजूरी महक क्रांति निति के साथ इन प्रस्तावों पर लगी मोहर


देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में कुल 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिनमें एरोमेटिक खेती को बढ़ावा देने के लिए महक क्रांति निति प्रमुख है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने फैसलों की जानकारी दी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों के लिए महत्वपूर्ण महक क्रांति निति

इस निति का उद्देश्य सगंध फसलों की खेती को बढ़ावा देना है। काफी समय से इस निति को लागू करने पर चर्चा चल रही थी। अंततः सरकार ने इसे हरी झंडी दिखा दी। हाल ही में संगंध पौधा केंद्र द्वारा तिमूर से तैयार किया गया परफ्यूम इस निति की प्रेरणा का एक प्रमुख आधार रहा। अब एक हेक्टेयर भूमि तक एरोमेटिक प्लांट्स लगाने पर 80 प्रतिशत और इससे अधिक पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी। अब तक 91,000 किसानों द्वारा 22,750 हेक्टेयर भूमि पर संगंध खेती शुरू की जाएगी।

कैबिनेट द्वारा मंजूर अन्य फैसले 

1. कारागार विभाग में ढांचागत सुधार

उत्तराखंड के कारागारों में प्रशासनिक ढांचे में सुधार के तहत अधीनस्थ कारीगरों के लिए 24 नए पद और सुधारात्मक विंग के लिए 3 नए पद सृजित किये जायेंगे। इन पदों पर भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी।

2. पीएम आवास योजना 

पीएम आवास योजना के तहत रुद्रपुर में निर्माण को आर्थिक मदद

रुद्रपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले भवनों के लिए राज्य सरकार 27 करोड़ रुपए की सहायता देगी। इससे कमजोर वर्गों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में मजबूती मिलेगी।

3. शिक्षा के क्षेत्र में पहल 

ऑनलाइन शिक्षा के लिए राज्य में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 8 नए पद सृजित किए गए हैं। अब छात्रों को टेलीविजन माध्यम से भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

4. सहायक अध्यापकों को रहत के उम्मीद 

TET अध्यापकों को लेकर शिक्षा विभाग सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा। यह निर्णय देशभर में दिए गए कोर्ट के फैसले के आलोक में लिया गया है।

5. अंतर्जातीय दिव्यांग विवाह पर अनुदान राशि बढ़ी

समाज कल्याण विभाग के तहत अंतर्जातीय दिव्यांग विवाह करने पर मिलने वाला अनुदान अब ₹25,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया गया है।