उत्तराखंड : जनपद चमोली की एक शादी ऐसी जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा 40 गरीब बच्चे बने बराती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फोटो आभार संवाद न्यूज एजेंसी 




कर्णप्रयाग :
एक परिवार द्वारा अपने पुत्र की शादी में एक अनूठी पहल की केवल सब जगह चर्चा हो रही है बल्कि परिवार को भी सराहना मिल रही है। दरअसल, यहां एक शादी समारोह में 40 गरीब बच्चों को मुख्य बराती बनाया गया था।

कर्णप्रयाग के उद्यमी रामकृष्ण भट्ट और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट के भतीजे अंशुल भट्ट की 10-11 दिसंबर को शादी थी। शादी में कुछ नया करने और उसे प्रेरणादायी बनाने के लिए पारवारिक लोगों ने निर्णय लिया कि गरीब बच्चों को मुख्य बराती बनाया जाए। इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय सेवा अभियान (एमफॉर सेवा) हॉस्टल के 40 बच्चों को शादी में मुख्य बाराती के लिए न्यौता दिया और ट्रैक सूट बांटे। 

 लड़की वालों के घर बरात पहुंचने पर इन मुख्य बरातियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया एवं तोहफे में गर्म कपड़े दिए गए। यह बरात पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।




भट्ट परिवार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी कार्यक्रम में गरीब बच्चों को पढ़ाई सहित अन्य जरूरत के सामान के लिए मदद की जाएगी। इस पहल की लोगों ने सराहना की है।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अक्सर लोग शादियों में कई गुना पैसा फालतू खर्च करते हैं। भट्ट परिवार की इस प्रकार की पहल से इन बच्चों को मदद मिलने के साथ सहारा भी मिलेगा। लोगों को शादी समारोह में इस प्रकार की पहल कर बच्चों की मदद करनी चाहिए।  




You missed