KARWA CHAUTH BRAT 2023 :
उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ  पर महिला कर्मचारियों को तोहफे के रूप में 1 नवंबर को सार्वजानिक अवकाश की घोषणा की है।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।  सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। 

गौरतलब हो कि करवाचौथ ब्रत कार्तिक मॉस के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पुरे दिन निर्जल रहकर उपवास करती है और फिर रात को चांद का दीदार करने के बाद अर्ध्य देकर उपवास तोड़ती है। 




करवा चौथ पर्व पर महिलाएं उत्साहित दिखाई दे रही हैं। अपने पति के लिए खास दिखने के लिए वो नए नए आइडियाज अपना रही है। महिलाओं के श्रृंगार के आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बाज़ार भी सजने लगे हैं जिस कारण बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में इस बार मिट्टी के करवों के साथ साथ चांदी के नक्काशी वाले करवे भी मिल रहे हैं। 

करवा चौथ में चूड़ियों का सबसे अधिक महत्व है। यही कारण हैं कि बाजार सतरंगी सेट, दुल्हन सेट और साड़ियों की मैचिंग सेटों से सजे पड़े हैं । वहीं महिलाएं इस अवसर पर विशेष प्रकार के मेहदी डिजाईन की डिमांड कर रही हैं।