सड़क दुर्घटना चीला रेंज ऋषिकेश


ROAD ACCIDENT IN RISHIKESH : सोमवार की शाम ऋषिकेश के चीला रेंज पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में वन विभाग के रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत चार वन कर्मियों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में  पीएमओ कार्यालय में उप सचिव आइएएस मंगेश घिल्डियाल के छोटे भाई रेंजर शैलेश घिल्डियाल शामिल हैं । हादसे के बाद राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन का भी पता नहीं चल रहा है। हादसे से पूरे ऋषिकेश में शोक की लहर है। 

जानकारी के मुताबिक वन विभाग के कर्मचारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे इसी बीच चीला रेंज में ट्रायल के दौरान टायर फट जाने से गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई । गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे । हादसे की खबर पाकर वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया और मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही कर रही है।




सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी मृतकों व घायलों के प्रति संवेदना प्रकट की है और कहा की इस शोक की घड़ी में वो परिजनों के साथ हैं। राजाजी नेशनल पार्क के डायरेक्टर साकेत बडोला ने बताया कि वार्डन को कुछ महीने पहले प्रमोट कर एसडीओ बनाया गया था । उनकी तलाश में टीम लगी है, हमें उम्मीद है कि वार्डन का जल्द पता चल जाएगा ।

 मृतकों के नाम

1- शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)

2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)

3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)

4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

हादसे में घायलों हुए लोगों के नाम

1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)

2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)

3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)

5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *