Photo credit by hindustan
 




पूर्व केबिनेट मंत्री और भाजपा के बयोवृद्ध नेता केदार सिंह फोनिया 

का निधन 

देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार भाजपा विधायक रहे 92 वर्ष के केदार सिंह फोनिया का  शुक्रवार सुबह को देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास में निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 

फोनिया एक कुशल राजनेता थे। वे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के समय बद्रीनाथ सीट से विधायक रह चुके हैं। वो कल्याण सिंह सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री भी रह चुके थे। बतौर पयर्टन मंत्री 1992 में अयोद्धा राम मंदिर आंदोलन के दौरान मंदिर परिसर की जमीन अधिगृहित करने के आदेश पर उन्होंने साइन किए थे। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 2007 में भी बद्रीनाथ सीट से वे चुनाव जीते लेकिन 2012 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन छोड़कर उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का हाथ थाम लिया था। हालांकि 2019 में वो फिर भाजपा में शामिल हो गए थे।




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी  श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी ने अपने शोक सन्देश में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भगवान् दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में केदार सिंह फोनिया जी का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा| वे एक समर्पित जन नेता के तौर पर सदैव याद किए जायेंगे।




6 अक्टूबर 1930 को चमोली जिले के गमशाली गांव (जोशीमठ) में जन्मे केदार सिंह फोनिया ने 1991 में भाजपा की टिकट पर बद्रीनाथ विधानसभा से चुनाव जीता था। इससे पहले उन्होंने 1969 में भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने उत्तराखंड पर पुस्तकें भी लिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *