लंबे समय से किराया न मिलने पर नगर पालिका गोपेश्वर ने आवंटित दुकानों को किया सीज

चमोली: 

नगरपालिका क्षेत्र गोपेश्वर में काफी लम्बे समय से आवंटित कुछ दुकानों एवं आवासों का किराया जमा न करने पर नगर पालिका ने आज कार्रवाई करते हुए आवंटित दुकान एवं आवासों को सीज किया। नगर पालिका ने वर्ष 2016 में जिन लोगों के नाम से दुकानें आवंटित की थी उन्होंने अपनी दुकानों को किसी अन्य व्यवसायियों को दुकाने किराए पर दे रखी थी और उनसे करीब तीन चार गुना ज्यादा किराया वसूलने के बावजूद भी नगर पालिका की दुकानों का किराया जमा नही करा रहे थे जिससे कुछ गरीब व्यवसायियों का उत्पीडन हो रहा था। वर्तमान में जो व्यवसायी दुकान चला रहे है नगर पालिका ने इन व्यवसायियों को ये दुकानें आवंटित करने हेतु ही सीज किया है ताकि नगर पालिका की आय अर्जित हो सके तथा गरीब व्यवसायी जिन्हें ज्यादा किराया देना पड रहा था उससे उन्हें छुटकारा मिल सके।
बता दें कि नगर पालिका ने दुकानों एवं आवासों का किराया जमा न कराए जाने पर ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए दुकानों का किराया जमा कराने को कहा था। नोटिस जारी करने के बाद भी दुकानों का किराया जमा नही कराया गया। इस पर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए ऐसी 5 दुकानों जिन्होंने पिछले चार-पांच सालों से नगर पालिका को किराया जमा नही कराया था सीज कर दिया है ताकि इनकों गरीब व्यवसायियों को आवंटित किया जा सके। सीज की गई दुकानों में व्यापार संघ अध्यक्ष श्री अनूप पुरोहित को आवंटित दुकान भी है, जिसका वर्ष 2016 से 4 लाख 12 हजार रूपये बकाया है जो 2019 में आरसी जारी होने के बाद भी जमा नही किया गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *