गोपीनाथ मंदिर





गोपेश्वर :
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गोपेश्वर के मंदिर मार्ग व गोपीनाथ मंदिर का प्रशासन काया कल्प करने जा रहा है। गोपीनाथ मंदिर मार्ग बाजार जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। इसके लिए निर्माणदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने अन्य संस्थाओं के साथ बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया। 

मंगलवार को ग्रामीण निर्माण विभाग, लोनिवि, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, नगर पालिका व व्यापार संघ ने मुख्य बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अलादिया ने बताया कि मिसिंग लिंक फंड से बाजार का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। 




उन्होंने बताया कि 
बस स्टेशन से गोपीनाथ मंदिर तक बनी लगभग 171 दुकानों के बाहरी हिस्से को पहाड़ी शैली का रूप दिया जाएगा। दुकानों के शटर पर गोपीनाथ मंदिर से जुड़ी या लोक संस्कृति संबंधी पेंटिंग बनाकर इन्हें खूबसूरत बनाया जायेगा। इसके अलावा गोपीनाथ मंदिर का भी सौन्दर्यकरण किया जायेगा। मंदिर मार्ग से गुजरने वाली बिजली, पानी, केबल, इंटरनेट सहित सभी लाइनों को भूमिगत करने के साथ ही नालियां को भी अंडर ग्राउंड किया जाना है।  इस संबंध में  शासन को योजना के निर्माण के लिए साढ़े नौ करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। 

निरिक्षण के दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, रोहितास पुरोहित, नीरज सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एलपी भट्ट, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र उनियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *