गोपेश्वर : आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली ने सुरक्षा की दृष्टि से समस्त फायर स्टेशन प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि क्षेत्र के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटो एवं संस्थानों आदि में फायर रिस्क निरीक्षण के लिए संस्थानों में नियुक्त स्टाफ को फायर उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण व समस्त जानकारी तत्काल दी जाए।
इसी संबंध में बुधवार 18 अक्टूबर को एफएसओ रमेश चन्द्र द्वारा कस्बा चमोली क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट ,बैंक व अन्य संस्थानों का औचक निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों को चैक किया गया।
वहीं अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल कर आग लगने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से लोगों को अवगत कराया। विभाग ने बताया कि औचक आग लगने पर कैसे तुरंत आग पर काबू पाया जा सकता है। गैस सिलेंडर से आग फैलने पर आसपास के लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसके संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।