मिशन चंद्रयान 3


CHANDRAYAN 3 MISSION
: इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में स्थापित कर भारत का नाम रोशन कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया की चौथी शक्ति बना दिया है। इस ऑपरेशन में देश के वैज्ञानिकों की अलग अलग क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

चंद्रयान 3 के सफल ऑपरेशन में वैज्ञानिकों की टीम के साथी पौड़ी गढ़वाल के वैज्ञानिक डॉ.कुलदीप नेगी भी शामिल है ।  मूलरूप से  ग्राम बुरगांव देवराज खाल, जिला पौड़ी गढ़वाल के निवासी डॉक्टर कुलदीप नेगी पुत्र श्री शिशुपाल सिंह नेगी वर्तमान में  शास्त्री नगर मेरठ मेरठ में रहते हैं। डा. कुलदीप के पिता मेरठ यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत हैं। 





डॉ. कुलदीप सिंह नेगी ने रुड़की IIT से इंजीनियरिंग और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। उनका चयन ISRO में प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में हुआ था और आज वे ISRO का अहम हिस्सा हैं। डाक्टर कुलदीप सिंह नेगी चंद्रयान मिशन के प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में अहम् भूमिका में थे। तथा इस अभियान के सबसे महत्वपूर्ण भाग लैंडर की स्पीड से संबंधित प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में थे । उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया । शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेंगलुरु में मिलने वाले वैज्ञानिकों के दल में डॉक्टर नेगी भी शामिल थे।  उनकी इस उपलब्धि पर पूरा उत्तराखंड अपने को गौरवान्वित महसूस करने के साथ ही उनके पिता और परिवार को बधाइयां दे रहा है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *