Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पौड़ी :  3rd आई फाउंडेशन संस्था ने 29 और 30 दिसंबर को बीरोंखाल ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें एक क्लस्टर मे 17 स्कूलों के सभी 542 बच्चों को संस्था द्वारा ट्रैक सूट वितरित किए गए।


3rd Eye Foundation काफी समय से  उत्तराखंड के विभिन्‍न विकास खण्डों मे जाकर सामजिक हित के कार्य कर रही है। संस्था का कहना है कि हमारे द्वारा आगे भी प्रदेश के और जिलो में इस तरह के कार्यक्रम कर ट्रैक सूट वितरण करने का विहार है। संस्‍था ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमो से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उनके अंदर भविष्य में नई राह चुनने का हौंसला बढ़ता है। हम जब बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी देखते हैं तो हमें भी संतोष मिलता है। संस्था ने कहा कि इस तरह के कार्य हम आगे भी जारी रखेगे।





इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वर्षा भारद्वाज खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य बीरोंखाल इंटर कॉलेज व कई अन्य वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा बहुत सुंदर योगदान दिया गया। संस्था द्वारा उत्तराखंड में पहले भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। संस्था का उद्देश्य है कि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा स्कूल के बच्चों तक हम पहुंच सके।