अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा ने ली गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली के

कानूनी मामलों की जिम्मेदारी

दिल्ली: दिल्ली में उत्तराखंड प्रवासी लोगों की लगभग 98 साल पुरानी गढ़वाल हितैषिणी सभा की नई कार्यकारिणी अपने समाज के सहायतार्थ कुछ नया कदम उठाना चाहती है किंतु भवन संबंधी कुछ कानूनी अड़चने उनकी राह में बाधक बनी हुई है। इसी सिलसिले में शनिवार को सभा कार्यकारिणी के चार लोगों के शिष्टमंडल ने अपने उत्तराखंड के मूलनिवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा से मुलाकात कर गढ़वाल भवन पर लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलो के विवाद पर गंभीर चर्चा के बाद उन्हें इन विवादों को सुलझाने हेतु अहम जिम्मेदारी सौंपी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था के शिष्टमंडल सदस्यों में अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, महासचिव द्वारिका प्रसाद भट्ट, खेल सचिव एवं लीगल कमेटी चेयरमैन श्री भगवान सिंह नेगी व सांस्कृतिक सचिव संयोगिता ध्यानी ने अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा से मिलकर यह जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया जिसे शर्मा जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि समाज हित के लिए किए जा रहे इस कार्य में मुझे भागीदारी निभाने का सौभाग्य मिल रहा है ये मेरे लिए गर्व की बात है ।



सभा के शिष्टमंडल को उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि इसके लिए वो कोई मानदेय नहीं लेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज हित के लिए की जा रही कानूनी कार्यवाही को सुलझाने का मैं हर संभव प्रयास करूंगा, जिससे कि समाज की संपत्ति समाज के लोगों के काम आ सके ना कि कोई अनलीगल  वहां कब्जा कर कर बैठ जाए। दरमोडा जी ने गढ़वाल भवन के इस शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही लीगल कार्रवाई कर भवन को  अवैध कब्जे से मुक्त कराने व अन्य सभी क़ानूनी मामलों को सुलझाने का पुरजोर प्रयास करेंगे। उत्तराखंड समाज की मानव कल्याणकारी सामाजिक कार्य के लिए मैं हमेशा समर्पित हूं। 







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *