देवप्रयाग में शिवमूर्ति में सड़क हादसा


Accident : ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर शिवमूर्ति के समीप आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई  जबकि एक युवक घायल हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के नेशनल हाईवे 58 पर देवप्रयाग क्षेत्र के शिवमूर्ति के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने जब वाहन के गिरने की आवाज सुनी तो वे घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक पिकअप वाहन खाई में गिरा है और उसके पास दो व्यक्ति घायल हैं।  उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही देवप्रयाग सहित आस पास की चौकियों की रेस्क्यू टीमों ने घटना स्थल पर पहुंचकर तुरंत वचाव कार्य शुरू किया और दो घायलों को खाई से सड़क पर लाये। इनमें से एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी CHC  बागी में भर्ती किया गया है। 

घटना में पिकअप चालक सुमित लिंगवाल पुत्र हेम सिंह लिंगवाल  (29) निवासी ग्राम बिरसडी, ब्लॉक कोट, पट्टी कंडवालस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल की सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई  तथा मृतक का साथी धीरेंद्र (36) पुत्र सुल्तान सिंह  निवासी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सरकारी वाहन से मृतक व घायल को CHC बागी, देवप्रयाग भिजवाया है। घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि उक्त पिकअप जनपद पौड़ी गढ़वाल के सफदरखाल से ऋषिकेश जा रही थी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। देवप्रयाग एसएचओ महिपाल रावत ने बताया की ये घटना आज सुबह 6 बजे के करीब हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ है जिसे चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस टीम में एएसआई राकेश बिष्ट,  भूपेंद्र लिंगवाल, अजीत सिंह, फायर मैन अतुल लिंगवाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *