देहरादून : उत्तराखंड में लोकपर्व इगास बग्वाल के अवकाश की अधिसूचना आज जारी हो गई। अधिसूचना के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालय, स्कूलों, शैक्षिक संस्थानों में शुक्रवार 4 नवंबर को पूर्ण अवकाश रहेगा।

बता दें कि उत्तराखंड में दिवाली के ग्यारह दिन बाद इगास बग्वाल मनाई जाती है जो इस बार 4 नवंबर को आ रही है। इसे देव उठावनी और एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास के अवकाश की घोषणा की थी। प्रदेश में यह दूसरा मौका होगा जब इस लोकपर्व पर अवकाश रहेगा।

सीएम ने ट्वीट कर कहा था कि लोक-परम्पराएं हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति की परिचायक हैं, इनका संरक्षण एवं संवर्धन हमारा नैतिक कर्तव्य है। 

उन्होंने गढ़वाली भाषा में कहा कि आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोलान, नई पीढ़ी तें अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला ।

लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम सै मने सको।

हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *