चंडीगढ़ में प्रवासी बंधु करेंगे समलौण कार्यक्रम





चंडीगढ़ :
उत्तराखंड समाज की सामाजिक संस्थाओं उत्तराखंड पिंडर घाटी जनसभा (रजि.) चंडीगढ, चमोली पर्वतीय विकास परिषद (रजि.) चंडीगढ एवं उत्तराँचल वेलफेयर ऐसोसिएशन सै0 55-56,चंडीगढ,उत्तराखण्ड जन कल्याण मंच मोहाली की बी.एस.बिष्ट की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक आहूत हुई l  बैठक में सर्वसम्मति से  रविवार 26 मई 2024 को लुभाणा भवन सैक्टर 30, चंडीगढ में सांस्कृतिक संध्या  समलौण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी संस्कृती व विरासत, रीति-रिवाज को संजोये रखना है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




इस समारोह में अतिथी के तौर पर देवभूमी से लोक प्रिय विधायक भूपाल राम टमटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे l वहीं सभा के सांस्कृतिक सचिव माही रावत के निर्देशन में  प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल, लोकगायिका पूनम सती  अपनी प्रुस्तुति देंगे 

बैठक में पिंडर सभा  के प्रधान श्री गजेन्द्र नेगी, महासचिव बलवंत नेगी सहित चमोली परिषद के प्रधान श्री चेनसिंह राणा, महासचिव प्रदीप रावत, उत्तरांचल वेलफेयर ऐसोसियेशन  के प्रधान /महासचिव श्रीमान धीरज राणा, उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति के प्रधान दीपक परिहार  व समस्त सभाओं के कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे 

प्रैस सचिव भूपेन्द्र रौतेला ने कहा कि इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए ट्राईसिटी चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली, जीरकपुर, से  पिंडर घाटी की देवतुल्य जनता से आह्ववान किया गया है






You missed