अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए भराड़ीसैंण पहुंचे  मुख्यमंत्री धामी


गैरसैण : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को भराडीसैंण पहुंचे।

भराडीसैंण के हैलीपेड पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी सन्दीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगुवाई की। इसके पश्चात, शानदार सेरेमोनियल ड्रेस में सजे चमोली पुलिस के जवानों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सलामी देकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही लोक नृत्य छोलिया और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

बता दें कि कल, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भराडीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में राज्य का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा लगभग 10 देशों के राजदूत और हजारों की संख्या में योग प्रेमी तथा स्थानीय लोग भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *