फिल्म चक्रव्यूह

नई दिल्ली : उत्तराखण्ड की पहली फिल्म “चक्रव्यूह” जो एक साथ चार भाषाओं गढ़वाली, कुमाऊनी, जोनसारी एवं नेपाली में बनी है का प्रोमो नई दिल्ली के फिल्म डिविजन ऑडिटोरियम में रिलीज किया गया । दिल्ली एनसीआर में फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हो रही है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे प्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार एवं लेखक प्रसुन जोशी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं  कई रंगकर्मी, साहित्यकार, पत्रकार, उत्तराखंडी सिने जगत की बड़ी बड़ी हस्तियां एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे । 

कार्यक्रम का मंच संचालन उत्तराखंड की तीन भाषाओं मे अजय सिंह बिष्ट, हेम पंत एवं अमन डोभाल द्वारा किया गया |फिल्म के प्रोमो को खचाखच भरे हॉल मे उपस्थित जनसमुदाय ने बहुत सराहा ।




इस मौके पर फिल्म के सभी कलाकार, लेखिका, निर्देशिका सुशीला रावत, प्रोड्यूसर संजय जोशी एवं को-प्रोड्यूसर सुधीर धर के साथ-साथ उत्तराखंड समाज के प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी नरेन्द्र लडवाल एवं केसी पांडे भी मौजूद रहे ।

मुख्य अतिथि प्रसून जोशी ने अपनी कविता उखड़े उखड़े क्यों हो वृक्ष सूख जाओगे, जितनी गहरी जड़ें तुम्हारी उतने हरियाओगे सुनाकर उत्तराखंड जन समुदाय को यह संदेश देने का प्रयास किया कि अपनी भाषा व संस्कृति के साथ जितना जुड़ कर चलोगे उतना ही आप फलो फुलोगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *