सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के मरचूला में बस हादसे पर एक्शन लेते हुए दो ARTO को किया निलंबित, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख व घायलों को 1-1 लाख सहायता राशि देने का  दिया निर्देश





अल्मोड़ा बस हादसा :
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मरचूला इलाके के पास आज सुबह बस खाई में गिर गई है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के मरचूला में हुई हृदयविदारक बस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा की दुःख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने के लिए प्रार्थना करता हूँ। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी कार्यवाही करते हुए पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने का और आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है।

42 सीटर बस में क्षमता से अधिक यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।




You missed