उत्तराखंड : बीजेपी ने निकाय चुनावों के लिए की प्रभारियों की नियुक्ति चुनावों की चर्चाएं हुई तेज


देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा ने नगर निगम और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जिससे प्रदेश में निकाय चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भाजपा ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने 11 नगर निगमों समेत कुल 102 निकायों में चुनाव प्रबंधन के लिए प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की है। इसके तहत 11 नगर निगमों, 45 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों में चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं।