विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेहा राणा का अपने गृहनगर देहरादून पहुँचने पर भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने की 50 लाख देने की घोषणा




देहरादून :
भारतीय महिला क्रिकेट टीम  वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व विजेता बनी है। इस जीत से पूरा भारत गौरवान्वित है। इस विश्व विजेता टीम में उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अपनी टीम के साथ भारत लौटी राणा पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पहुँचने पर प्रदेश वासियों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। 

अपने स्वागत और विश्व विजेता बनने से गदगद सनौला, देहरादून की रहने वाली स्नेह राणा ने देहरादून एयरपोर्ट पर कहा कि हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत के दम पर विश्व विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने कहा हमारी टीम ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी मुलाकात की है। उनके साथ बात करने का काफी अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और हौंसला बढ़ाया। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मिल सकती हैं।

स्नेहा को लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे उनके बड़े भाई कमल राणा और उनकी भाभी ऋचा राणा भी काफी खुश नजर आये। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए स्नेहा राणा ने काफी तैयारी की थी। कुछ समय पहले उन्हें चोट भी लगी थी लेकिन इस चोट से उभर कर उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। अपनी उपलब्धि से उन्होंने विश्वभर में देहरादून और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बता दें कि स्नेहा राणा ने वर्ल्ड कप में 99 रन बनाए और 7 विकेट लिए। 

मुख्यमंत्री ने राणा को 50 लाख देने की करी घोषणा 




उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेह राणा से बुधवार रात को फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वकप के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘स्नेह राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड की बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है। 

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर राणा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश व उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *