PAURI: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक दुखद खबर आ रही है। यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार मरड़ा गांव के रहने वाले धीरज सिंह कार से संगलाकोटी से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ उन्हीं के गांव के रहने वाले मेहरबान सिंह भी थे। इस बीच उनकी कार संगलाकोटी-जयखाल मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला। इस हादसे में दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। इस दुख घटना के बाद गांव में मातम छाया है।
बता दें कि धीरज के बेटे की शादी 12 और 13 अक्टूबर को होनी थी लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। ईश्वर कभी इतना बड़ा आघात कभी किसी को ना दे।
