Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




उत्तरकाशी :
शुक्रवार को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने नेलांग बॉर्डर के पागल नाला पर बीआरओ की ओर से करीब 10 करोड़ की लागत से बने पुल का सेना, बीआरओ और आईटीबीपी के अधिकारीयों की मौजूदगी में विधिवत उद्घाटन कर सेना को सौंपा। इस पुल के बनने से सेना के लिए बॉर्डर का सफर आसान होगा।




इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि नेलांग बार्डर पर इस पुल निर्माण से सेना के जवानों का आवागमन आसानी से हो सकेगा और सीमायें सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारीयों व जवानों के कार्यों की सराहना की। वहीं बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि इस पुल की लंबाई 65 मीटर है। हालांकि अभी 4 पुल बनने बाकी हैं, जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है। 

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार सुबह 9:45 बजे वर्चुअल माध्यम से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्मित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। उन्हीं में से नेलांग बॉर्डर पर महत्वपूर्ण यह पुल सेना को समर्पित किया गया। इस मौके पर बीआरओ कमांडर अरूण सिंह, मेजर नमन, आईटीबीपी के कमांडेंट अनिल राणा आदि मौजूद रहे।