Cm Pushkar Singh Dhami


DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी वर्षा से उत्पन्न आपदा की स्थिति के संबंध में सचिवालय में मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य सचिवों सहित शासन के उच्चाधिकारियों व समस्त जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को आपदा प्रभावितों को वितरित किये जाने वाले मुआवजे में व्यवहारिकता का ध्यान रखने तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बरसात के तुरन्त बाद प्रदेश की सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ करने एवं देहरादून की सड़कों को अविलम्ब आवश्यक मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया।



इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियों के साथ नदियों के जलस्तर, लैंडस्लाइड, बन्द सड़कों, जान-माल की क्षति, मुआवजा वितरण आदि की समीक्षा की। राजमार्गों के साथ ही ग्रामीण सड़कों को अतिशीघ्र खोलने की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

सीएम के साथ बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, डी.जी.पी.अशोक कुमार, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, विनय शंकर पाण्डेय, रविनाथ रमन, डॉ.पंकज पाण्डेय, वी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ.राजेश कुमार, दीपेन्द्र चौधरी, रणवीर सिंह, महानिदेशक शिक्षा एवं सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *