हरिद्वार बाई पास में रोड एक्सीडेंट





HARIDWAR :
मंगलवार देर रात हरिद्वार बाईपास पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां घने कोहरे के कारण पांच वाहन के आपस में टकराने के कारण दो लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते वहां जाम की स्थिति हो गई। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात शुरु करवाया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरी ख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। इस पर चालक ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ी कर उसे ठीक करने लगा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण आस पास कुछ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में एक कार सहित चार बड़े वाहन टैक्टर ट्राली से जा टकराए। अचानक हुए इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित एक कार सवार घायल हो गए।

मौके पर पहुंची सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। 




You missed