HALDWANI VIOLENCE : उत्तराखंड पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की। 8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद से ही अब्दुल मलिक फरार चल रहा था और पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार छापे मार रही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हल्द्वानी हिंसा के बाद पुलिस ने जांच में पाया की पूरी हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक ही है। पुलिस ने उसकी पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया था। हिंसा के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी यही नहीं उसकी संपत्ति को भी कुर्क कर दिया था। नैनीताल पुलिस ने अब्दुल मलिक समेत नौ लोगों के पोस्टर जारी किए थे।
क्या था मामला
8 फरवरी 2024 को निगम कर्मचारी और पुलिसकर्मी हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गए थे जिनपर स्थानीय लोगों ने पत्थर और धारदार हत्यारों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस पथराव और हमले में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व रामनगर कोतवाल सहित 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए थे। यही नहीं उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने के साथ साथ पुलिस की जीप, जेसीबी, दमकल की गाड़ी समेत 70 से अधिक वाहन फूंक दिए थे। हालात बेकाबू होते देख निगम के अधिकारीयों और पुलिस टीम ने जैसे-तैसे वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद प्रशासन ने उपद्रवियों को देखते ही पैर में गोली मारने के आदेश दिए। इस उपद्रव में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।
