उत्तरकाशी : बड़कोट के पुराने बाजार में देर रात लगी भीषण आग  7 मकान और 5 दुकानें जलकर हुई खाक





उत्तरकाशी : जनपद के नगर पालिका बड़कोट इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। आग से लगभग 7  मकान और 5 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई। लोगों ने भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के पुराना बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास रात 2 बजे के करीब आग लगी,आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसमें 7 मकान और 5 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग से 4 सिलेंडर भी फटने की भी सूचना है। अफरा तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने घर से पानी भरकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। इस बीच लोग फायर ब्रिगेड से संपर्क करते रहे, करीब दो घंटे के बाद फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंची।

एक परिवार के तो पांच लोग आग की लपटों के बीच फंस गए थे, उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपना सामान बचाने तक का वक्त नहीं मिला। फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुँचने से प्रभावित लोग काफी आक्रोश में हैं। पुलिस आग लगने की घटना की जांच कर रही है

इस घटना में राकेश भंडारी, कल्याण सिंह रावत, महिपाल सिंह रवा, शैलेन्द्र नेगी, मंगल सिंह नेगी, पृथ्वी सिंह, यशपाल रावत आदि के परिवार प्रभावित