Pragati se prakriti path yatra




नई दिल्ली  : प्रगति से प्रकृति को जोड़ने के मकसद से पदमभूषण एवं पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी जी के नेतृत्व में प्रगति से प्रकृति पथ साइकल यात्रा का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2022 को मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोशियारी जी ने किया। यह यात्रा 7 प्रदेशों से होते हुए उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर 2022 को देहरादून पहुंचेगी।  2 नवंबर को इस यात्रा के दिल्ली आगमन पर प्रवासी लोगों की सबसे बड़ी संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा के द्वारा गढ़वाल भवन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक, पंचकुइया रोड नई दिल्ली में भव्य स्वागत किया जायेगा। 

संस्था के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने बताया कि हमारी संस्था समय समय पर समाज हित के अनेकों कार्य करने के साथ साथ उत्तराखंड के उन लोगों को भी प्रोत्साहित करती है जो देश व प्रदेश के लिए एक नेक व  शिक्षाप्रद कार्य कर रहे हों। इसी के चलते डॉ. जोशी का स्वागत करने का निर्णय लिया गया है। हमारा समाज के सभी प्रबुद्धजनो से आह्वान कि वे इस सम्मान समारोह में सम्मिलित हो डॉ. अनिल प्रकाश जोशी व उनकी टीम का मनोबल बढ़ाएं ।

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री माणा गांव की महिलाओं द्वारा बनाए उत्पादों के हुए मुरीद श्रद्धालुओं से उन्हें खरीदने की करी अपील




बता दें कि प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी दुनिया में हो रही प्रगति के साथ प्रकृति को भी जोड़ना चाहते हैं ताकि पर्यावरण संतुलन भी बना रहे। इसके लिए वो देश में दो हज़ार किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं जो सात  प्रदेशों से होकर गुजरेगी और इस दौरान वो लगभग 50 हज़ार लोगों से और कम से कम एक मिलियन लोगों से विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर इस संदेश को दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *